उत्तर प्रदेश

भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य बने- रवि राजौरिया

Shantanu Roy
1 Feb 2023 11:15 AM GMT
भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य बने- रवि राजौरिया
x
झांसी। राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान। कार्य करने वाले देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे,प्रयागराज रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी ने फिरोजाबाद, उप्र के युवा भाजपा नेता रवि राजौरिया की रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है ।क्षेत्र वासियों एवं शुभचिंतकों ने श्री राजौरिया को बधाई देते हुए रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है। इस मौके पर रवि राजौरिया ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर मध्य रेलवे के रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
Next Story