- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राष्ट्रीय हिंदू युवा...

x
बड़ी खबर
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में उदयपुर में हुई हत्या के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। हिंदूवादी संगठन लगातार आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे हैं। आज राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ता हुए जमा
कुछ दिन पहले राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की दुकान के अंदर गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे देश में हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों को फांसी की सजा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कश्यप के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में जमा हुए। जहां राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस दौरान संगठन ने मांग की है कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।
कहा-हिंदुओं पर हमले नहीं किए जाएंगे बर्दाश्त
उपाध्यक्ष अभिषेक कश्यप ने बताया कि कन्हैयालाल की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई। क्योंकि उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान का समर्थन किया था। उनके समर्थन में एक पोस्ट शेयर कर दी थी। देश के हिंदुओं के साथ इस तरह की घटनाएं संगठन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया। तो आने वाले समय मे संगठन उग्र आंदोलन करेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
Next Story