- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- BJP नेता को जान से...
उत्तर प्रदेश
BJP नेता को जान से मारने वाला निकला दुर्लभ कश्यप का फैन, गैंग का नाम रखा था- 307
Shantanu Roy
17 Oct 2022 12:04 PM GMT

x
बड़ी खबर
वाराणसी। यूपी के वाराणसी में भाजपा नेता की हत्या करने वाला आरोपी उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप का फैन निकला है। बता दें कि कच्ची उम्र में जुर्म की दुनिया का बादशाह बनने वाला दुर्लभ कश्यप माथे पर तिलक, आंखों में सूरमा, कंधे पर गमछा और अपराध से पहले महाकाल का नाम लेता था। पाप का घड़ा भरने के बाद दो साल पहले उसकी हत्या कर दी गई। मरने के बाद भी उम्र के लड़को में उसने आपना छाप छोड़ गया। बता दें कि मुठभेड़ में गिरफ्तार 307 गैंग का सरगना राहुल सरोज भी दुर्लभ कश्यप की राह पर निकलने की शुरुआत किया था। इसका सबूत उसके फोन में भरा हुआ था। दरअसल, दुर्लभ कश्यप की कई वीडियो उसके फोन में बरामद किया गया। ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर लगाकर वह अपना एक गैंग तैयार करना चाहता था। इसके लिए दुर्लभ कश्यप की भेष-भूषा अपनाने लगा और अपने गैंग का नाम 307 रख लिया। फिलहाल पुलिस के मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 307 गैंग का सरगना राहुल सरोज
जयप्रकाश नगर, चंदुआ छित्तूपुर, शिवपुरवा, माधोपुर के उसके 307 गैंग में 40 से 45 नौजवान शामिल हैं। सभी व्हाट्सएप ग्रुप 307 में सदस्य है, जिसका एडमिन राहुल सरोज और विकास राजभर, पवन हैं। किसी भी सदस्य का जन्मदिन मनाना यह नहीं छोड़ते हैं।
भाजपा नेता की 12 अक्टूबर को हुई थी हत्या
मालूम हो कि वाराणसी जिले के सिगरा थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर कॉलोनी के रहने वाले भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह 12 अक्टूबर को अपने घर पर मौजूद थे। उनके घर के समीप ही शराब का ठेका है जहां पर कुछ युवक शराब पीने के बाद शोर-शराबा कर रहे थे। पशुपतिनाथ सिंह के बेटे राजन उर्फ राजकुमार सिंह शोर शराबा कर रहे लोगों को डांट फटकार कर वहां से भगा दिए। थोड़ी ही देर बाद 40 से 50 की संख्या में युवक लाठी डंडा और लेकर वहां पहुंचे और लाठी डंडे से राजकुमार की पिटाई करने लगे। पशुपतिनाथ सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान गंभीर चोट लगने के चलते पशुपतिनाथ को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे राजकुमार का उपचार चल रहा है।
Next Story