उत्तर प्रदेश

तय समय से पहले दौड़ सकती है रैपिड रेल

Admin2
10 July 2022 5:20 AM GMT
तय समय से पहले दौड़ सकती है रैपिड रेल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के कार्यों की प्रगति ऐसी है कि यह तय समय से पहले दौड़ सकती है। साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी के प्राथमिकता खंड में ट्रैक का कार्य पूर्ण हो चुका है। पांच स्टेशनों का कार्य फाइनल होने पर है। अब इसमें विभिन्न सिस्टम को लगाया जा रहा है। 65 किलोमीटर का कार्य भी तेजी से चल रहा है।शनिवार को आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता खंड में तेजी से किए जा रहे निर्माण कार्यों का एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने साहिबाबाद स्टेशन से की। साहिबाबाद स्टेशन पर सिविल निर्माण लगभग समाप्त हो गया है। स्टेशन की छत और अन्य फिनिशिंग के कार्य पूरे किए जा रहे हैं। उसके बाद एलिवेटेड ट्रैक से ही गाज़ियाबाद स्टेशन पहुंचे।

उन्होंने गाज़ियाबाद रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) का भी निरीक्षण किया, जो पूरी तरह से तैयार हो गया है। गाज़ियाबाद स्टेशन के निर्माण का मुआयना किया। उसके बाद वह गुलधर की ओर पहुंचे। उन्होंने गुलधर स्टेशन के निर्माण का भी निरीक्षण किया। फिर एलिवेटेड ट्रैक से ही दुहाई स्टेशन तक पहुंचे। उन्होंने दुहाई स्टेशन के निर्माण का भी ब्योरा लिया।
source-hindustan


Next Story