उत्तर प्रदेश

मकान में ले जाकर शिक्षिका से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर शादी करने का डाला दबाव

jantaserishta.com
13 May 2022 11:20 PM IST
मकान में ले जाकर शिक्षिका से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर शादी करने का डाला दबाव
x
पढ़े पूरी खबर

सहारनपुर शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका है। चार मई को शिक्षिका स्कूल से एक वाहन से बरेली मोड़ तक पहुंची। वह घर आने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इस बीच कांट थाना क्षेत्र के गांव बरेंडा निवासी आमिर खान अपनी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से आया।

उसने शिक्षिका को देखकर गाड़ी रोकते हुए शहर तक छोड़ने की बात कहते हुए गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी ने उसे नशा सुंघा दिया और बिजलीपुरा मोहल्ले में एक
मकान में ले जाकर दुष्कर्म
किया। इस बीच उसने वीडियो भी बना लिया। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि उसे होश आने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
इस बीच आमिर खां, उसकी मां सायमा, भाई शाजिल, पिता खालिद खां ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगे। उनकी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आमिर ने उसकी फोटो लगाकर सनम बेगम के नाम से कूटरचित आधार कार्ड भी बनवा लिया। सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने आमिर व उसके परिजन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story