उत्तर प्रदेश

Facebook पर प्यार शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tara Tandi
25 Feb 2025 10:54 AM IST
Facebook पर प्यार शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
x
Lucknow लखनऊ । राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से मुकर गया। दोस्ती के दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता ने चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ भरत पाठक के मुताबिक आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
चिनहट इलाके में रहने वाली युवती से करीब डेढ़ वर्ष पहले फेकबुक पर अतीक नाम के युवक ने दोस्ती की। फिर धीरे-धीरे युवक ने नजदिकियां बढ़ाई। इसके बाद युवक ने युवती को प्रपोज करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। उसके प्यार में विश्वास कर चुकी युवती ने हामी भर दी। युवक एक दिन युवती को होटल के कमरे में ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली।
होश में आने युवती ने विरोध जताया तो उसने वीडियो वॉयरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में शादी से मुकर गया। एसओ भरत पाठक के मुताबिक पीड़िता ने अमरोहा निवासी अतीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
Next Story