उत्तर प्रदेश

छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Rani Sahu
29 May 2022 5:13 PM IST
छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
x
विजयनगर थानाक्षेत्र में छह साल की मासूम को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में छह साल की मासूम को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को मोहल्ले के ही 45 वर्षीय राजमिस्त्री ने अंजाम दिया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विजयनगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाला व्यक्ति प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। पिता का कहना है कि उसकी छह वर्षीय बेटी शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 45 वर्षीय धर्मपाल बच्ची को कोल्डड्रिंक दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसे चार घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।


Next Story