उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म पीड़िता ने एडीजी दफ्तर के बाहर खाया जहर

Admin4
6 March 2023 12:17 PM GMT
दुष्कर्म पीड़िता ने एडीजी दफ्तर के बाहर खाया जहर
x
बरेली। बरेली जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब छह महीने से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही दुष्कर्म पीड़िता ने एडीजी कार्यालय में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, हालात बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
दरअसल, पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के नौगब पकड़िया निवासी 17 वर्षीय किशोरी आज एडीजी कार्यालय पर अपनी बहन के साथ शिकायत करने आई थी। युवती की बहन ने बताया कि छह महीने पहले उसके साथ उसके पड़ोसी युवक ने अपने बरेली में रहने वाले साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने थाना सुनगढ़ी में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
इतना ही नहीं छह महीने पहले पीड़िता ने एडीजी से शिकायत की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने से वह निराश थी और आज फिर शिकायत करने पहुचीं। इस बीच एडीजी ऑफिस में दरोगा से जो उसने कहा क्या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो दरोगा ने उससे कहा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी इस बात से आहत होकर युवती ने एडीजी कार्यालय में जहर खा लिया। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना के बाद से ही जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
Next Story