उत्तर प्रदेश

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Admin Delhi 1
25 July 2023 11:00 AM IST
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
x

बरेली न्यूज़: तमंचे के बल पर घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपियों ने उसके पूरे परिवार को बंधक बना लिया. पीड़िता की तहरीर व एसएसपी के आदेश पर एक नामजद समेत पांच पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

बारादरी क्षेत्र निवासी महिला का कहना है कि मां वैष्णोंपुरम कॉलोनी में रहने वाला जितेंद्र वर्मा उन पर गंदी नीयत रखता है. 19 जुलाई की रात जितेंद्र अपने तीन-चार साथियों के साथ उनके घर में घुस आया. पति के साथ मारपीट कर तमंचा तान दिया और उससे दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपियों ने उनके परिवार के अन्य लोगों को भी वहां बंधक बना लिया. महिला ने एसएसपी से शिकायत की तो थाना बारादरी में जितेंद्र और उसके तीन-चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश

बारादरी क्षेत्र निवासी एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाकर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप है कि 21 जून की रात जेठ उनके कमरे में घुस आया और उनसे छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा.

Next Story