उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विवि में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Admin Delhi 1
25 Jan 2023 8:00 PM IST
महायोगी गोरखनाथ विवि में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
x

गोरखपुर: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर द्वारा संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आयुर्वेद कालेज) में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आजादी का अमृत काल, इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर एवं नारी सशक्तिकरण विषय पर बीएएमएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया। साथ में राष्ट्रीय समर स्मारक पर चलचित्र दिखाकर उन सभी वीरों को श्रद्धाजंलि अर्पित की जो देश के लिए विभिन्न युद्धों में अपना बलिदान दे चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रज्ञा सिंह ने किया। इस दौरान आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डॉ. मन्जूनाथ एन. एस. एवं सभी शिक्षकों की सहभागिता रही।

Next Story