- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रैंडम जांच अभियान...
उत्तर प्रदेश
रैंडम जांच अभियान संपन्न, ग्रेटर नोएडा में स्वच्छ जलापूर्ति की मुहिम रहेगी जारी
SHIDDHANT
12 Jan 2026 7:44 PM IST

x
Noida नोएडा। शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथोरिटी द्वारा चलाया गया पानी की गुणवत्ता जांचने का चार दिवसीय रैंडम जांच अभियान सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अभियान के अंतिम दिन भी प्राधिकरण की आठ टीमों ने सक्रिय रहते हुए 23 से अधिक सेक्टरों, गांवों और सोसाइटियों में 120 से ज्यादा स्थानों से पानी की सैंपलिंग कर जांच की।
इस अभियान में जांच टीमों ने सादोपुर, वैदपुरा, सैनी, सुनपुरा, पाली, मिलक लच्छी सहित सेक्टर गामा-1 और 2, डेल्टा-1, अल्फा-1 और 2, ओमीक्रॉन-1, 2 और 3 तथा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसाइटियों में घर-घर जाकर पानी की गुणवत्ता की परख की। टीमों के पास टीडीएस मीटर, पीएच मीटर और क्लोरीन जांच किट जैसे आधुनिक उपकरण मौजूद थे, जिनसे मौके पर ही पानी की प्राथमिक जांच की गई। जांच में अधिकांश स्थानों पर पानी मानकों के अनुरूप पाया गया।
इसके साथ ही श्रीराम लैब की विशेषज्ञ टीमों ने भी विभिन्न क्षेत्रों से पानी के सैंपल एकत्र कर विस्तृत लैब जांच के लिए भेजे हैं। इन रिपोर्ट्स को प्राधिकरण में जल्द सबमिट किया जाएगा। जांच के दौरान टीमों ने स्थानीय निवासियों से फीडबैक भी लिया। अभियान के अंतिम दिन प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने पल्ला स्थित गंगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और जैतपुर स्थित मास्टर रिजर्वायर का औचक निरीक्षण किया। यहां भी गंगाजल की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाई गई।
एसीईओ ने जल विभाग को नियमित रूप से पानी की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की शिकायत की गुंजाइश न रहे। उल्लेखनीय है कि कुछ क्षेत्रों में दूषित पानी की शिकायतें मिलने के बाद प्राधिकरण ने एहतियातन यह चार दिवसीय रैंडम जांच अभियान शुरू किया था। महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने जलापूर्ति लाइनों में लीकेज, सीवर चोकिंग, ओवरफ्लो और ड्रेन-सीवर-पानी कनेक्शन प्वाइंट्स की भी गहन जांच की।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्राधिकरण शहर में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भले ही यह विशेष अभियान समाप्त हो गया हो, लेकिन पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई की सूचना मिलती है तो नागरिक तुरंत जल विभाग को सूचित करें। इसके लिए वरिष्ठ प्रबंधक जल (9205691408) और प्रबंधक जल (8937024017) के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। शिकायत मिलते ही प्राधिकरण की टीम त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान करेगी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsग्रेटर नोएडाजल गुणवत्ता जांचGNIDAपेयजल आपूर्तिगंगाजलवाटर ट्रीटमेंट प्लांटदूषित पानीप्राधिकरण अभियान
Next Story





