उत्तर प्रदेश

Rampur: युवक को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Tara Tandi
9 Dec 2024 12:50 PM IST
Rampur: युवक को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग
x
Rampur रामपुर। दत्तक पुत्र को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की माता ने पुलिस को मामले की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता निवासी धर्मवती देवी पत्नी पप्पू ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसका भाई रिंकू पुत्र प्रेमसिंह निवासी लक्ष्मीनगर रामपुर बीते कई वर्ष पहले 15 वर्ष की उम्र में बेटे विशाल को अपने साथ महाराष्ट्र काम दिलाने के
लिए ले गया था।
बाद में रिंकू ने विशाल को दत्तक पुत्र के रूप में अपनाते हुए उसकी सभी जिम्मेदारियां उठा ली थीं। आरोप है कि अब वह विशाल को कुछ भी देने के लिए राजी नहीं है। विशाल को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। जिसकी वीडियो भी वायरल हुई है। महिला ने अपने बेटे की जान को खतरा बताते हुए मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला महाराष्ट्र से संबंधित है। उन्होंने बताया कि बीते 12 वर्ष से भी अधिक समय से रिंकू अपने भांजे विशाल को महाराष्ट्र में ही दत्तक पुत्र के रूप में रख रहा था इसलिए कार्रवाई वहीं से होनी संभव है।
Next Story