- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: युवती ने...
उत्तर प्रदेश
Rampur: युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत नाजुक
Tara Tandi
16 Feb 2025 11:55 AM IST

x
Rampur रामपुर । अजीमनगर थाना क्षेत्र में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला थाना क्षेत्र के इमरता गांव का है। गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी का दोपहर घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर के बाद परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ी देखी तो वह घबरा गए। पूछताछ करने पर मालूम हुआ युवती ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
पटवाई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पटवाई में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि उसके पड़ोस का युवक मौका पाकर उसके घर में घुस गया। उसके बाद तमंचे के बल पर उसके साथ संबंध बनाए। इतना ही नहीं वीडियो भी युवक ने बनाई। विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी युवक ने महिला को दी है। जिसके चलते युवक ने महिला से कई महीने तक संबंध बनाए। जिसके बाद युवक ने गांव में कई लोगों को महिला की अश्लील वीडियो को भी दिखाया। इसकी भनक महिला के पति को लगी तो महिला ने आपबीती पति को बता दी। जिसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ शिकायती पत्र थाना पटवाई में देकर न्याय की गुहार लगाई है। तीन दिन बीतने के बावजूद थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
TagsRampur युवतीजहरीला पदार्थखाकर आत्महत्या प्रयासहालत नाजुकRampur girlattempted suicide by consuming poisonous substancecondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





