- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: शादी का झांसा...
उत्तर प्रदेश
Rampur: शादी का झांसा देकर युवती से रेप, फरार हुआ युवक
Tara Tandi
22 Jun 2025 5:57 PM IST

x
Rampur रामपुर । शादी का झांसा देकर युवक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले रात को युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। परिजनों को आता देखकर युवक दीवार कूदकर फरार हो गया। बाद में गांव में पंचायत हुई। युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। उसके बाद पीड़िता ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का पड़ोस के ही रहने वाली एक युवती से जान पहचान हो गई थी। उसके बाद युवक ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले रात को युवक मौका पाकर युवती से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। युवती के परिजनों को आता देखकर युवक दीवार कूदकर फरार हो गया।
युवती के परिजनों ने जब जानकारी ली, तो सारा मामला युवती ने बता दिया। उसके बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत में युवक शादी के लिए तैयार हो गया। दो दिन पहले उसने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
TagsRampur शादी झांसा देकरयुवती रेपफरार युवकRampur girl raped on the pretext of marriageyoung man abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





