- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: दहेज में मकान...
उत्तर प्रदेश
Rampur: दहेज में मकान के लिए महिला को घर से निकाला, FIR दर्ज
Tara Tandi
13 Feb 2025 5:30 PM IST

x
Rampur रामपुर : अतिरिक्त दहेज में मकान और कार न मिलने पर सुसरालियों ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला ने बिलासपुर थाने में पति सहित 5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य महिला को भी ससुरालियों ने भगा दिया। उसने भी बिलासपुर थाने में पति सहित 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव ढाकी निवासी सविता पांडेय का कहना है कि उसका विवाह 16 जून 2012 को उसका विवाह उत्तराखंड के जिला पिथौरागढ़ के थाना बेरीनाग के मोहल्ला लोहथल निवासी हीरा सिंह कार्की से हुआ था। शादी में महिला के घर वालों ने करीब 5 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति हीरा सिंह, जेठ बलवंत सिंह, जेठानी गीता, सास प्रतिमा और चचिया जेठ प्रकाश सिंह उससे एक मकान और एक कार की मांग करने लगे।
नहीं पूरी होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे थे। परेशान हो जाने के बाद महिला ने अपनी बहनों से दो लाख रुपये लेकर कार खरीदने के लिए दे दिए थे। बच्चा पैदा न होने के कारण कई बार महिला को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद घर से निकाल दिया। महिला मायके पहुंच गई। उसने सारा मामला बताया। बाद में बिलासपुर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित 5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दहेज में 5 लाख और कार नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला, 8 पर रिपोर्ट
बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि कुछ साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी जिला बरेली के थाना के गांव ग्राम बाजार निवासी शादाब से की थी। शादी के कुछ दिन के बाद ससुरालियों ने उसकी बेटी से 5 लाख रुपये एक कार और घरेलू सामान की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराली उसको मायके छोड़कर चले गए।
उसके बाद महिला बेटी को लेकर उसकी ससुराल चली गई। आरोपियों ने महिला की बेटी को कमरे बंद कर दिया। महिला मौका पाकर वहां से आ गई। उसके बाद महिला बिलासपुर थाने गई उसने सारा मामला बताया और बेटी के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
TagsRampur दहेज मकानमहिला घर निकालाFIR दर्जRampur dowry housewoman evicted from the houseFIR lodgedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





