- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: महिला प्रेमी...
उत्तर प्रदेश
Rampur: महिला प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ ,दो समुदायों में तनाव की स्थिति
Tara Tandi
10 March 2025 12:27 PM IST

x
Rampur रामपुर । नगर के एक मोहल्ले की महिला प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। मामला दो समुदायों का होने के कारण लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। महिला तीन बच्चों की मां है। नगर के एक मोहल्ला निवासी ग्रामीण का घर दूसरे समुदाय के राजमिस्त्री ने बनाया था। इसी के चलते गृह स्वामी की पत्नी का राजमिस्त्री से प्रेम प्रसंग बढ़ गया। राजमिस्त्री भी इसी मोहल्ले का निवासी है। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा लीं।
महिला रविवार को तीनों बच्चों को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई। राजमिस्त्री से शादी की जिद करने लगी। महिला के पति समेत समाज के अन्य लोगों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन महिला एक की भी सुनने को तैयार नहीं थी। इसी दौरान सूचना पाकर कुछ हिन्दू संगठनों के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए।
महिला को समझने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। बार-बार घर से निकालने की धमकी देता है। जिसको लेकर महिला तीनों बच्चों का हाथ पकड़कर पुलिस चौकी पहुंच गई। राजमिस्त्री के साथ रहने की जिद करने लगी। सुबह पुलिस चौकी में समझौते को लेकर वार्तालाप चल रही थी। महिला को तमाम लोग समझाने में जुटे हुए थे।
TagsRampur महिला प्रेमीशादी जिद अड़दो समुदायों तनाव स्थितिRampur woman loverinsistence on marriagetension between two communitiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





