उत्तर प्रदेश

Rampur: लोहा पट्टी में मिला वेंडर का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Admindelhi1
11 May 2025 2:21 PM IST
Rampur: लोहा पट्टी में मिला वेंडर का शव, इलाके में मचा हड़कंप
x
"परिजनों का रो रोकर बुरा हाल"

रामपुर: ट्रेन में चलने वाले वेंडर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जिला मुरादाबाद निवासी संजीव ट्रेन में वेंडर का काम करता था। परिजनों का कहना है कि जिला बरेली के थाना इज्जत नगर के परवाना नगर में संजीव की शादी हुई थी। उसकी पत्नी मायके आई हुई है। वह शनिवार रात को मुरादाबाद से राप्ती गंगा एक्सप्रेस से ससुराल के लिए रवाना हो गए थे,

लेकिन सुबह को उसका शव मिलक के लोहा पट्टी के पास मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Next Story