- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: दो बदमाश तमंचे...
उत्तर प्रदेश
Rampur: दो बदमाश तमंचे के बल पर मेडिकल संचालक से 27 हजार की लूट
Tara Tandi
6 March 2025 11:52 AM IST

x
Rampur रामपुर । ढकिया चौकी क्षेत्र में बुधवार रात को दो बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर मेडिकल संचालक से 27 हजार रुपये लूटकर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ढकिया निवासी बादल का शाहबाद-आसफपुर मार्ग पर मेडिकल है। रोजाना की तरह वह बुधवार रात को मेडिकल बंद करके घर जा रहा था कि बैंक के निकट पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उसको रोक लिया। उसके बाद तमंचे के बल पर उससे बैग छीन कर ले गए। शोर मचाने पर लोग आ गए। लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना के बाद पुलिस आ गई। पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsRampur दो बदमाश तमंचेबल मेडिकल संचालक27 हजार लूटRampur two miscreants with gunsforce medical operator27 thousand lootजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





