उत्तर प्रदेश

Rampur: दो चचेरे-तहेरे भाइयों को कार ने रौंदा, दोनों की मौत

Tara Tandi
18 Feb 2025 7:26 PM IST
Rampur: दो चचेरे-तहेरे भाइयों को कार ने रौंदा, दोनों की मौत
x
Rampur रामपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को कार सवार ने बाइक सवार चचेरे तहेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की आधे घंटे के भीतर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव चिकटी रामनगर निवासी कपिल कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र रामवीर सिंह और उसका तहेरा भाई इंद्रपाल उम्र 25 वर्ष पुत्र राकेश सिंह दोनों लोग टाइल्स घिसाई का काम करते थे। सोमवार शाम को काम निपटाने के बाद घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पसियापुर के पास स्थित सर्विस रोड पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे सामने से आ रही तेज रफ्ततार कार ने दोनों भाइयों को रौंद दिया। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। उसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आधे घंटे के बाद दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को दोपहर बाद पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों का हवाले कर दिया। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
इंद्रपाल और कपिल दोनों परिवार में थे बड़े
मृतक इंद्रपाल और कपिल के रिश्तेदार शशि कपूर ने बताया कि दोनों अपने-अपने परिवार में बड़े थे। दोनों परिवार की गृहस्थी की गाड़ी को खींच रहे थे। कपिल से छोटे दो भाई सुनील और विशाल हैं, जबकि इंद्रपाल से छोटा उसका एक भाई इंद्रजीत था। दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी। पिता भी मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। दोनों घरों में जब युवकों के शव पहुंचे, तो कोहराम मच गया। चारों ओर लोग ही लोग नजर आ रहे थे। एक साथ दो अर्थी उठने पर लोगों की आंखों में आंसू छलक आए।
Next Story