- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: युवक की हत्या...

x
Rampur रामपुर। युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि पुलिस शनिवार को दोपहर बाद खुलासा कर सकती है। मृतक लगातार युवती की शादी कहीं और तय होने की जानकारी मिलने के बाद उसका विरोध करते हुए युवती को परेशान कर रहा था। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया है।
ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव रवाना पट्ठी ऊदा निवासी कुंवरपाल का कहना था कि उसका छोटा भाई 20 वर्षीय यशपाल वेल्डिंग का काम करता था। वह बुधवार को किसी काम से साइकिल से ढकिया गया था। इसके बाद लौटकर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर आलू के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई कुंवरपाल ने पुलिस को सूचना दी।
कुंवरपाल ने बताया कि आरोपी लाखन की बेटी को उसका भाई ले गया था। इस मामले में यशपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया था। यशपाल जेल चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर आया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी के पिता लाखन, उसके बेटे राजेश, जिला पंचायत सदस्य मनोज प्रधान और एक अन्य सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सूत्रों की माने तो पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस ने हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। खून से सने कपड़े और आला कत्ल भी बरामद किया गया है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पहुंचकर लोगों से जानकारी ली थी।
TagsRampur युवक हत्या मामलेतीन गिरफ्तारRampur youth murder casethree arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





