- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: बाइक की टक्कर...
उत्तर प्रदेश
Rampur: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की इलाज के दौरान मौत
Tara Tandi
23 Feb 2025 11:36 AM IST

x
Rampur रामपुर । बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।
क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी रोशन लाल के अनुसार उसका 12 वर्षीय पुत्र अखिलेश नगर के एक स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता था। बताया कि रात आठ बजे अखिलेश साइकिल से नगर में किसी काम से आया हुआ था।साथ ही घर वापस लौटते समय गांव के पास धर्मकांटे के सामने उसकी साइकिल को सामने की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। इस दौरान साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर के परिजन भी आ गए। बाद में घायल अवस्था में किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके चलते उसकी रास्ते में मृत्यु हो गई।
प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। गमगीन माहौल में किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
TagsRampur बाइक टक्करसाइकिल सवार छात्रइलाज दौरान मौतRampur bike collisionstudent riding a bicycledies during treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





