उत्तर प्रदेश

Rampur: शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
18 Feb 2025 7:43 PM IST
Rampur: शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
x
Rampur रामपुर शादी का झांसा देकर भतीजे की मदद से आरोपी चाचा युवती से 7 वर्ष से लगातार रेप करता रहा। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लिए सात साल पहले गांव के ही सुभान अली पुत्र वली मोहम्मद के परिवार वालों से रिश्ते की बात की थी। तभी से शादी का झांसा देकर युवक अपने भतीजे मोनिस की मदद से युवती से अवैध संबंध बनाता रहा। जब युवक के अवैध संबंधों की जानकारी युवती के परिजनों को लगी। तब युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से शादी के लिए कहा। जब युवती के परिजनों ने शादी करने का दबाव बनाया तो उन्होंने टाल मटोल शुरू कर दी।
पंचायत भी हुई लेकिन युवक, युवती से शादी न करने की जिद पर अड़ गया। थक हार कर पीड़ित के पिता ने चाचा और भतीजे को नामजद कर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चाचा और भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी सुभान अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा है। पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी है।
Next Story