उत्तर प्रदेश

Rampur: इंस्पेक्टर पर घूस का आरोप, घूस लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Admindelhi1
17 March 2026 4:48 PM IST
Rampur: इंस्पेक्टर पर घूस का आरोप, घूस लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार
x

रामपुर: जिले में एंटी करप्शन टीम मुरादाबाद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर ओंकार नाथ को 10 हजार रुपये की घूस लेते समय गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी मामले में कार्रवाई के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर टीम ने जाल बिछाया।

टीम ने कोतवाली स्वार परिसर में ही आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए।

एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है, वहीं यह घटना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Next Story
null