- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
Rampur: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत से हड़कंप
Tara Tandi
3 May 2025 11:45 AM IST

x
Rampur रामपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल निवासी मेहनाज की शादी 4 वर्ष पहले गांव के ही रहने वाले निहालउद्दीन से हुई थी।
आरोप है कि महिला का पति उसको पंजाब ले गया था। उसके बाद दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। उसी के चलते शुक्रवार को महिला के पति ने उसके साथ मारपीट करके उसको जहर दे दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
महिला का पति उसको मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। महिला के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।
TagsRampur संदिग्ध परिस्थितियोंमहिला मौतहड़कंपRampur suspicious circumstanceswoman deathcommotionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





