उत्तर प्रदेश

Rampur: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां

Admindelhi1
10 March 2025 3:39 PM IST
Rampur: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां
x
"दो समुदायों में तनाव"

रामपुर: नगर के एक मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।

नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने अपने घर के निर्माण के लिए एक दूसरे समुदाय के राजमिस्त्री को काम पर रखा था। इसी दौरान गृहस्वामी की पत्नी और राजमिस्त्री के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं।

रविवार को महिला अपने तीनों बच्चों को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई और राजमिस्त्री से शादी की जिद करने लगी। महिला के पति और समाज के अन्य लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी।

इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर कुछ हिंदू संगठनों के लोग भी पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला अपने फैसले पर अड़ी रही।

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और बार-बार घर से निकालने की धमकी देता है। इसी कारण वह अपने बच्चों के साथ पुलिस चौकी आई और राजमिस्त्री के साथ रहने की इच्छा जताई।

सोमवार सुबह तक पुलिस चौकी में समझौते को लेकर वार्ता चल रही थी। महिला को समझाने के लिए परिवार के सदस्य, समाज के लोग और पुलिस अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे थे। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Next Story