- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: विवाहिता ने दी...

x
Rampur रामपुर : ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
गायत्री नगर नियर एयरफोर्स गेट नैनीताल रोड इज्जतनगर बरेली निवासी बलदेव सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने आरोप लगाते हुए कहा कि दामाद हरमीत सिंह एवं अन्य ससुराल वाले पुत्री मनप्रीत कौर को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
जिससे तंग आकर पुत्री 18 अप्रैल की रात महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि हरमीत सिंह, बलजिंदर कौर उर्फ रानी, हरजिंदर सिंह निवासी मोहल्ला आनंदनगर एवं एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है, जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
TagsRampur विवाहितादी फंदे लटकर जानचार FIRRampur married womancommitted suicide by hanging herselffour FIRsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





