उत्तर प्रदेश

Rampur: घायल ई-रिक्शा चालक को बोनट पर लटकाया

Admindelhi1
30 Jan 2026 4:04 PM IST
Rampur: घायल ई-रिक्शा चालक को बोनट पर लटकाया
x

रामपुर: रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक हादसे ने सनसनी फैला दी। नगर के पटेल चौक के पास एक जीप चालक ने तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक सामने खड़ा होकर जीप को रोकने की कोशिश कर रहा था, तभी वह उछलकर जीप के बोनट पर जा बैठा।Hindi news subscription

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जीप चालक ने उसे कुछ दूरी तक अपने वाहन पर घुमाया। इस दौरान मौके पर खड़े लोग चीख-पुकार करने लगे और कुछ ही दूरी पर जीप को पकड़ लिया।सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह, निवासी संत नगर कॉलोनी, को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला शांतिभंग के तहत दर्ज किया गया है। वहीं, सीओ हर्षिता सिंह ने कहा कि वीडियो वायरल होने की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन मामले की जांच कराई जा रही है।यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और लोगों में डर और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया।

Next Story