उत्तर प्रदेश

Rampur: विभिन्न समस्याओं को लेकर "हम एकता मंच" ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Admindelhi1
21 Sept 2024 8:41 AM IST
Rampur: विभिन्न समस्याओं को लेकर हम एकता मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
x
क्षेत्र में लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

रामपुर: हम एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफीक खान की अध्यक्षता में हम एकता मंच के प्रतिनिधि मंडल ने पिछले दिनों हुई बारिश और पानी छोड़े जाने से लेकर क्षेत्र में लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में कहा कि हज़रतपुर व उसके आसपास के जो गांव हैं उन सब में अभी भी लगभग एक से डेढ़ फुट पानी खड़ा हुआ है,जिससे आम जीवन अस्त व्यस्त है।

बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तथा बीमार लोग अपना सही से उपचार भी नहीं कर पा रहे हैं।जिसको लेकर जिलाधिकारी से अनुरोध है कि कृपया तत्काल इस समस्या का समाधान करने की कृपा करें ताकि लोगों को आने-जाने में कोई समस्या न हो।इस समस्या का समाधान अति शीघ्र करने पर आपकी कृपा होगी। ज्ञापन देने वालों में शादाब शफीक खान,नादिर खान (बबलू),मंसूर मियां,सुनील कुमार, इरशाद खान,मोहम्मद आजम खान,अलीम खान, मोहसिन रज़ा,मास्टर ज़ुबैर अली खान आदि लोग मौजूद रहे।

Next Story