- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur : दिल्ली हाईवे...
उत्तर प्रदेश
Rampur : दिल्ली हाईवे पर डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर ,चार की मौत आठ घायल
Tara Tandi
24 March 2024 10:29 AM IST

x
रामपुर : रामपुर जिले में शनिवार देर रात मिलक बड़े बाईपास स्थित हरियाणा-पंजाब ढाबे के पास एक डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए। घायलों को मिलक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। लोगों ने बताया कि बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के हल्दी गांव निवासी रवि का परिवार शनिवार को बहन का छोछक देने मुरादाबाद के दलपतपुर थाने के भोजपुर आया था। बरेली से ट्रैक्टर ट्रॉली से परिवार के करीब 15 से ज्यादा लोग आए थे।
लोगों ने बताया कि मुरादाबाद से लौटते समय देर रात मिलक क्षेत्र के बड़े बाईपास पर ट्रैक्टर में डीजल खत्म हो गया। जिसके कारण ट्रैक्टर ट्रॉली को हरियाणा-पंजाब ढाबे के करीब खड़ा कर लिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्राली में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी की डंपर भी पलट गया। ट्राली पर बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम अनीता, रवि, रामवती और सावित्री हैं। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के जिला अस्पताल भेज दिया गया।
वहीं, घायल जोगराज, आरती, अंकुल, अंजलि, सोनू, सोनाक्षी, रमन आदि को मिलक के नगर स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। इनमें कई की हालत गंभीर है। मिलक थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि डंपर की चपेट में आकर हादसा हुआ है, चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
Tagsदिल्ली हाईवेडंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉलीमारी टक्करचार मौत आठ घायलDelhi HighwayDumper collides with tractor-trolleyfour deadeight injured. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





