- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: डंपर ने बाइक...
उत्तर प्रदेश
Rampur: डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
Tara Tandi
16 Feb 2025 5:54 PM IST

x
Rampur रामपुर। अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा अजीमनगर थाने के पास हुआ है।
गांव नगलिया का मझरा निवासी तुफैल उम्र 40 और उसकी 38 वर्षीय पत्नी जैबुन्निशा दोनों लोग बाइक से शादी की दावत खाने के लिए मुरसैना चौराहा स्थित एक वैकेट हॉल में आ रहे थे। अजीमनगर थाने से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों लोग सड़क पर गिर गए और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में जब यह बात परिजनों को पता लगी तो वे भी दावत छोड़कर अस्पताल पहुंचे। जहां शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया।
बच्चे नहीं होने पर बेटी को लिया था गोद
मृतक तुफैल की शादी मिलकखानम के गांव महुनागर निवासी जैबुन्निशा से करीब 22वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद कई वर्ष तक बच्चा नहीं होने के कारण दंपती ने एक बच्ची को गोदी लिया था। जिसका नाम जोया रखा था। माता पिता की मौत के बाद अब यह बालिका भी अनाथ हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था जोकि, खेती किसानी करता था। भाई और भाभी की मौत की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल की ओर दौड़ पड़े थे। मृतक के दो भाई भूरा और सिराज हैं। गांव में जानकारी मिलने के बाद लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। जबकि हादसे के बादमौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।
TagsRampur डंपरबाइक सवार दंपतीमारी टक्करमौके मौतRampur dumperbike riding couplehitdied on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





