- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: दहेज में 5 लाख...
उत्तर प्रदेश
Rampur: दहेज में 5 लाख रुपये नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तलाक
Tara Tandi
3 March 2025 12:05 PM IST

x
Rampur रामपुर । कारोबार के लिए 5 लाख रुपये नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। वहीं ससुरालियों ने महिला को मारपीट करके घर से निकाल दिया। उसने कोतवाली थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कूंचा नक्कलान निवासी जिकरा का कहना है कि उसकी शादी 26 फरवरी 2020 को पीर की पैंठ निवासी मोहम्मद गुलफाम से हुई थी। शादी के एक माह के बाद ही ससुरालियों ने महिला से दहेज की मांग कर दी थी। जिसमें महिला का पति कारोबार के लिए 5 लाख रुपये मांग करता रहता था। सास सुहाना, ननद इकरा, उजेफा, उमरा लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। इस बीच महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद ससुरालियों ने उसको परेशान करना शुरू कर दिया। ससुराली बेटे की दूसरी शादी करने की धमकी दे रहे थे।
आरोप है कि 5 अगस्त 2024 को महिला के पति का विवाह सायमा नाम की युवती से करा दिया था। जिसके बाद महिला के होश उड़ गए। उसके बाद पीड़िता ने इस मामले की शिकायत महिला थाने में की तो आरोपियों ने समझौता कर लिया था। महिला को हर माह 5 हजार रुपये देना तय हो गया था। लेकिन बाद में खर्चा देने से मना कर दिया। इस दौरान आरोपी पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। उसके बाद महिला मायके आ गई। फिर उसने कोतवाली थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने पति सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
TagsRampur दहेज5 लाख रुपयेपत्नी दिया तलाकRampur dowry5 lakh rupeesdivorced the wifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





