- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: जमीन के लिए ...
उत्तर प्रदेश
Rampur: जमीन के लिए दो पक्षों में विवाद, दो युवक गिरफतर
Tara Tandi
19 Oct 2024 12:35 PM IST

x
Rampur रामपुर । जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो युवकों को हिरासत में लेकर स्वार कोतवाली भिजवाया है। मामला चौकी क्षेत्र के गांव रहमतगंज का है।
गांव निवासी भुवनेश पुत्र शेर सिंह और दिनेश कुमार पुत्र तेज सिंह का जमीने के बंटवारे को लेकर सुबह दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि जमीनी बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे रहमतगंज गांव निवासी भुवनेश पुत्र शेर सिंह और दिनेश कुमार पुत्र तेज सिंह का संबंधित धाराओं में चालान कर कर दिया गया है।
TagsRampur जमीन दो पक्षों विवाददो युवक गिरफतरRampur land dispute between two partiestwo youths arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





