- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: टांडा कोतवाली...
Rampur: टांडा कोतवाली में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली

रामपुर: जिले की टांडा कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित ने अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली। अचानक हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसके आवास पर पहुंचे और गंभीर हालत में सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया हालात का जायजा
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी कीर्ति निधि आनंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर सिपाही की हालत का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी ली।
तनाव में था सिपाही अंकित
साथी पुलिसकर्मियों का कहना है कि अंकित पिछले कुछ दिनों से तनाव में लग रहा था, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की थी। पुलिस सूत्रों का मानना है कि सिपाही ने व्यक्तिगत या ड्यूटी से जुड़ी किसी समस्या के चलते यह कदम उठाया होगा।
परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस अधिकारियों ने सिपाही के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और वे अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं। सिपाही के इस कदम से पूरे थाने में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।





