- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur : घर पर सो रही...
उत्तर प्रदेश
Rampur : घर पर सो रही नाबालिग की काटी चोटी ,भाभी पर बीस हजार का जुर्माना
Tara Tandi
24 May 2024 2:30 PM IST

x
रामपुर : अंधविश्वास के चलते तहेरी भाभी ने नाबालिग ननद की चोटी काट ली। पंचायत में भाभी पर डाले गए जुर्माने के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली क्षेत्र के करींगा गांव में रात के वक्त घर में सो रही नाबालिग की चोटी उसकी तहेरी भाभी ने काट ली।
चोटी को काटते समय नाबालिग की आंख खुल गई और उसने छोटी काटने का विरोध किया। तब तक भाभी चोट काट चुकी थी। विरोध करने पर नाबालिग को धक्का देकर फरार हो गयी। घटना के दूसरे दिन नाबालिग के परिजनों ने भाभी और उसके पति को पंचायत में बुलाया गया।
पंचायत ने चोटी काटने पर भाभी पर बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। भाभी कोतवाली पहुंची और उसने नाबालिग के परिजनों के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि अंधविश्वास के चलते उसकी तहेरी भाभी ने सोते समय उसकी चोटी काट ली और दरवाजे पर रख दी। विरोध करने पर उसे धक्का दे दिया।
जिससे वह चोटिल हो गई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
Tagsसो रही नाबालिगकाटी चोटीभाभी बीस हजार जुर्मानाSleeping minorbraid cutsister-in-law fined twenty thousandजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





