उत्तर प्रदेश

रामपुर: शपथ ग्रहण करने के लिए आज़म खान ने न्यायालय से मांगी अनुमति

Admin Delhi 1
30 March 2022 3:26 PM IST
रामपुर: शपथ ग्रहण करने के लिए आज़म खान ने न्यायालय से मांगी अनुमति
x

स्टेट न्यूज़: सीतापुर कारागार में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक आजम खान का विधानसभा में शपथ ग्रहण करने के लिए भेजा गया अनुमति प्रार्थना पत्र एमपीएमए कोर्ट में ग्रहण किया है। पिछले दो साल से ज्यादा सीतापुर कारागार में बंद पूर्व मंत्री आजम खान रामपुर की शहर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुये है। सीतापुर कारागार के जेलर ने आजम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अनुमति पत्र एमपी एमएलए कोर्ट भेजा है, जिसे रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में कीप ऑन फाइल यानी ग्रहण कर लिया गया है और आज़म खान के संबंधित मामलों की पत्रावलियों में संलग्न किया गया है।

पत्र को आजम खान की पत्रावलियों के साथ संलग्न कर दिया है। अभी इस पर विचार मंथन किया जाएगा, उसके बाद न्यायालय क्या फैसला करता है यह तय किया जाएगा। आजम खान पिछले दो साल से ज्यादा समय से जिला सीतापुर कारागार में निरुद्ध है। उन पर कई मुकदमे आयद हैं। कुछ मुकदमों को छोड़कर ज्यादातर मुकदमों में उनकी जमानत हो चुकी है। आजम खान की पत्नी और बेटा जमानत पर बाहर हैं।

Next Story