- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: खनन की जांच...
उत्तर प्रदेश
Rampur: खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल पर हमला, मारपीट का मामला दर्ज
Admindelhi1
13 Jun 2025 2:27 PM IST

x
रामपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी मिट्टी की परमीशन मांगना लेखपाल को भारी पड़ गया। चारों लोगों ने लेखपाल के साथ मारपीट कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शाहबाद तहसील कार्यालय में तैनात लेखपाल राजकुमार का कहना है कि गुरुवार को वह गांव हिम्मतपुर में क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों की जांच के लिए जा रहे थे। विद्युत निगम के जेई से फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर को वहां पर भेज रहा।
इसी बीच दो मिट्टी से भरी ट्रॉलियां आ रही थी। उसके बाद लेखपाल ने परमिशन मांगी तो इन लोगों ने लेखपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Tagsरामपुरखनन की जांचलेखपालहमलामारपीटमामला दर्जक्राइम न्यूज़RampurMining investigationaccountantattackassaultcase registeredcrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





