- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: किशोरी से रेप...

x
Rampur रामपुर: किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा है।
थाना टांडा के गांव सेठाखेड़ा निवासी अजय मोहन का कोतवाली के एक गांव में आना जाना था। जिस पर युवक की एक किशोरी से जान पहचान हो गई और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने किशोरी को शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। जब किशोरी युवक से शादी करने को कहती तो टाल-मटोल कर देता था। इसी तरह युवक किशोरी के साथ लगातार डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा।
दो दिन पूर्व किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। मंगलवार को क्राइम इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने गांव अलीनगर के तिराहे पर क्राइम इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है।
TagsRampur किशोरी रेपआरोपी गिरफ्तारRampur teenager rapeaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





