- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: युवती से...

x
Rampur रामपुर। युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो एक्ट कोर्ट के पीठासीन अधिकारी रामगापोल सिंह ने दोषी को 10 वर्ष की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कहना था कि पड़ोस में ही रहने वाले मोहसिन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने शादी करने को कहा तो मोहसिन ने मना कर दिया। आरोप है कि 9 अगस्त 2022 को वह अपनी बहनों के साथ सो रही थी। तभी आरोप वहां आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया था। बाद में उसने धमकी दी कि यदि इस मामले में कोई कार्रवाई की तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने केमरी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में हुई। विशेष लोक अभियोजक सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोहिसन को युवती से दुष्कर्म को दोषी मानते हुए 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
TagsRampur युवती दुष्कर्मआरोपी 10 वर्ष कैदRampur girl rapedaccused sentenced to 10 years imprisonmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





