उत्तर प्रदेश

Rampur Accident: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, चालक की मौत

Bharti Sahu 2
19 Nov 2024 11:31 AM IST
Rampur Accident:  ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, चालक की मौत
x
Rampur Accident: टांडा में देर रात ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टांडा थाना क्षेत्र के गांव मंडवा हसनपुर का मोनू पेशे से ट्रक चालक है। वह देर रात ट्रक में माल लेकर मुरादाबाद की ओर जा रहा था, तभी मोहनपुर गांव से आगे सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही।
Next Story