- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: लाइन की चपेट...

x
Rampur रामपुर । हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव बूढ़पुर निवासी धर्मेद्र उम्र 30 वर्ष पेशे से राज मिस्त्री था। बताया जा रहा है कि सोमवार को काम करने के लिए पास में स्थित गांव असालतपुर गया था। काम करते समय पास से गुजर रही 11 हजार की लाइन की चपेट में आ गया। उसके बाद लोग उसको अस्पताल लेकर भागे। जहां उपचार के दौरान देर शाम को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जहां सभी का रो रोकर बुरा हाल था।
पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
धर्मेंद्र की मौत के बाद पत्नी पुष्पा और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब उसके घर का गुजारा कैसे होगा। मृतक धर्मेंद्र के तीन बच्चे हैं जिसमें अंशिका 7 वर्ष, अंश 6 वर्ष और अरुण 4 वर्ष का है। पूरे दिन मृतक के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।
TagsRampur लाइन चपेटआकर युवकदर्दनाक मौतRampur line hityoung man got injuredpainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





