- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: एक गांव की...
Rampur: एक गांव की युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया

रामपुर: ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, 1 मार्च को उसके चाचा की शादी थी, जिसकी बारात अनवा गांव गई थी। शादी में शामिल होने के लिए वह भी वहां गई थी।
शादी समारोह से जंगल तक, फिर दुष्कर्म
शादी के दौरान अमित नाम के युवक ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और कहा कि वह उसे लड़की वालों के घर छोड़ देगा। युवती उसकी बातों में आ गई और गाड़ी में बैठ गई। लेकिन अमित ने उसे लड़की वालों के घर ले जाने के बजाय जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद युवती ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
किशोरी के अपहरण में युवक पर केस दर्ज
रामपुर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने गांव के ही युवक गौतम उर्फ गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
शादी समारोह में शामिल हुई थी किशोरी
परिजनों के अनुसार, 20 फरवरी को किशोरी अपनी मां, भांजी और अन्य परिजनों के साथ शाहबाद के एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। समारोह के दौरान रात करीब 11 बजे किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और गौतम उर्फ गौरव पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी।





