उत्तर प्रदेश

Rampur: शादी से लौटते समय बस की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

Tara Tandi
2 Jun 2025 12:33 PM IST
Rampur: शादी से लौटते समय बस की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
x
Rampur रामपुर । भतीजे की शादी से वापस आ रहे ग्रामीण की प्राईवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शाहबाद थाना क्षेत्र के भीतर गांव निवासी 55 वर्षीय भूरी सिंह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गया था। रविवार रात को वापस आते समय सामने से आ रही प्राईवेट बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ एकत्र हो गई। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Next Story