- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रामपुर: गणपति विसर्जन...
उत्तर प्रदेश
रामपुर: गणपति विसर्जन करने आए 4 किशोर नदी में डूबे
Bharti Sahu 2
15 Sept 2024 8:43 AM IST

x
रामपुर: मसवासी के सुल्तानपुर पट्टी में गणपति प्रतिमा विसर्जन करने आए 4 किशोर कोसी नदी में डूब गए। स्थानीय तैराकों ने एक किशोर को बचा लिया जबकि 3 युवक तेज बहाव के कारण हाथ नहीं आ सके।पुलिस बल मौके पर पहुंच युवकों की तलाश में जुट गए शनिवार को उत्तराखंड काशीपुर के कचनाल गाजी गढ्ढा कालोनी वार्ड 40 के लोग गणपति प्रतिमा को विसर्जन करने कोसी नदी पर आए थे। इस दौरान नागेश 22 वर्ष, दक्ष 17 वर्ष व विकास 17 वर्ष व हिमांशु कोसी नदी में नहाने के लिए कूद गए। गहरी नदी और तेज बहाव के कारण किशोर नदी की धार में बहते चले गए। वहीं घटना की सूचना के बाद रामपुर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
Next Story





