- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: नदी में डूबने...
उत्तर प्रदेश
Rampur: नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत ,मचा कोहराम
Tara Tandi
15 March 2025 11:47 AM IST

x
Rampur रामपुर । होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिलक थाना क्षेत्र के गांव केवलपुर गांव निवासी अमरपाल का 14 वर्षीय पुत्र अजय शुक्रवार सुबह होली खेलने घर से बाहर निकला था। होली खेलने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ गांव के समीप नहाने के लिए सैंजना नदी पर गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानीं में चला गया और डूब गया। अजय के डूबने की सूचना लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पानी में अजय की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
वहीं सूचना लगने पर एसडीएम सुनील कुमार और सीओ राजवीर सिंह परिहार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से अजय को पानी से बाहर निकाला। नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय रास डांडिया स्थित एक स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। मृतक दो भाई तथा दो बहनें हैं। मृतक परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
TagsRampur नदी डूबने14 वर्षीय किशोर मौतमचा कोहरामRampur river drowning14 year old boy diedchaos ensuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





