उत्तर प्रदेश

13 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

Shreya
1 Aug 2023 1:05 PM GMT
13 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला
x

मेरठ। आज श्री रामलीला कमेटी पंजी० मेरठ शहर के कार्यालय का उद्घाटन अधिवक्ता ओपी शर्मा द्वारा व रसीद पूजन मनोज जिंदल द्वारा किया गया।

सर्वसम्मति से कमेटी द्वारा संरक्षक पद पर मेरठ कैंट विधायक माननीय अमित अग्रवाल जी तथा आलोक गुप्ता गुप्ता क्लासेज को मनोनीत किया। रोहताश प्रजापति को दशहरे पर का मुख्य संयोजक मनोनीत किया गया।

पूजन के उपरांत कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के लिए चंदा एकत्रित किया जाएगा। श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा पिछले डेढ़ सौ से अधिक वर्षो से रामलीला का आयोजन दशहरा पर्व पर आयोजित किया जाता रहा है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष 2023 में भी रामलीला का आयोजन 12 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2023 तक जिमखाना मैदान तथा अन्य स्थानों पर आयोजित होगा।

12 अक्टूबर 2023 को श्री शंकर भगवान की बारात सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होकर शहर में होती हुई सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी तथा 13 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रामलीला का भव्य मंचन जिमखाना मैदान में आयोजित किया जाएगा। दिनांक 16 अक्टूबर को श्री रामचंद्र जी की बारात दोपहर 2:00 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण पर निकलेगी तथा पुनः सनातन धर्म मंदिर पर बारात का समापन होगा।

18 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे से सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से भगवान श्री राम की बनवास पदयात्रा प्रारंभ होकर कालू बाबा निषाद राज मंदिर सूरजकुंड मेरठ शहर पहुंचेगी , वहां पर चरणप्रखर लीला का मंचन होगा तथा उसके उपरांत पुनः जिमखाना मैदान पर रामलीला प्रारम्भ होगी। दिनांक 23 अक्टूबर 2023 को जिमखाना मैदान में मेघनाथ, कुंभकरण तथा अहिरावण के वध की लीला होगी तथा इन तीनों के 100 फुट से भी अधिक बड़े पुतलों का दहन किया जाएगा। 24 अक्टूबर दशहरे के पर्व पर रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर लीला मंचन के उपरांत 120 फीट से अधिक ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा।

25 अक्टूबर 2023 को विभीषण राजतिलक राधा कृष्ण शिव मंदिर वैशाली कॉलोनी गेट पर किया जाएगा तथा भरत मिलाप 26 अक्टूबर 2023 को शिव पैलेस शारदा रोड ब्रह्मपुरी पर होगा जिसकी भव्य शोभायात्रा 27 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2:00 बजे सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होकर सुभाष बाजार, कोतवाली, गुदड़ी बाजार, बजाजा, सर्राफा, अनाज मंडी, वैली बाजार, घंटाघर, लाला का बाजार, शीशमहल, बाबा खाकी, खत्रियों का चौक, मोनी आटा चक्की, वीरू कुआं होती हुई बुढ़ाना गेट सनातन धर्म मंदिर पर संपन्न होगी। 28 अक्टूबर 2023 को भगवान श्री राम का राजतिलक शहर दालमंडी कबाड़ी बाजार पर संपन्न होगा तथा शोभायात्रा दाल मंडी कबाड़ी बाजार से प्रारंभ होकर बुढ़ाना गेट सनातन धर्म मंदिर पर पहुंचेगी इसके पश्चात रामलीला विराम होगी।

इस मौके पर रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर के मुख्य संरक्षक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई जी, अध्यक्ष मनोज गुप्ता (अध्यक्ष मंडप एसोसिएशन मेरठ), महामंत्री मनोज अग्रवाल खद्दर वाले (पूर्व कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर), कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, मुख्य संयोजक राकेश कुमार गर्ग, संयोजक अम्बुज गुप्ता, प्रवीण शर्मा, सुरेश गोयल, शिवनीत वर्मा, श्री कृष्ण गुप्ता, विपुल सिंघल, सुबोध गुप्ता, नवीन अग्रवाल, विपिन जिंदल , पूनम गुप्ता, राकेश जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Story