उत्तर प्रदेश

Ramgarh: पीवीयूएनएल प्लांट की राह साफ करने की तैयारी, सांसद ने जताई सहमति

Admindelhi1
27 May 2025 12:41 PM IST
Ramgarh: पीवीयूएनएल प्लांट की राह साफ करने की तैयारी, सांसद ने जताई सहमति
x

रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट को शुरू करने के लिए ग्रामीण और अधिकारियों के बीच सहमति बननी चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है कि प्लांट प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच सामंजस्य बना रहे, तो बेहतर होगा। यह बातें सोमवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कही।

पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर रसदा, बलकुदरा, जयनगर और गेगदा ग्राम के निवासियों की उपस्थिति में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता डीसी चंदन कुमार ने की। इस दौरान डीसी द्वारा पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया गया।

इस दौरान सर्वे, भू-अर्जन, नौकरी, मुआवजा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पीवीयूएनएल के अधिकारियों, सांसद, विधायक एवं संबंधित ग्राम के निवासियों के साथ चर्चा की गई।

मौके पर ग्राम के निवासियों की ओर से अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा गया। जिस पर डीसी एवं पीवीयूएनएल के अधिकारियों की ओर से कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। इस बैठक में एसपी अजय कुमार, एसी कुमारी गीतांजलि, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर, गोपनीय शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, पतरातू सीओ और अन्य मौजूद थे।

Next Story