- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ram Navami 2025 : 18...
Ram Navami 2025 : 18 घंटे दर्शन, 20 लाख श्रद्धालुओं आने की उम्मीद

यूपी | अयोध्या में रामनवमी के पावन अवसर पर रामलला भक्तों को पूरे 18 घंटे दर्शन देंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस दिन 20 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच सकते हैं।
राम जन्मोत्सव के अवसर पर रामलला के दर्शन सुबह 4 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक जारी रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालु विशेष आरती और भव्य झांकी के दर्शन भी कर सकेंगे।
व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट
भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग और अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर करने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया जाएगा।
रेलवे और बस सेवाओं में अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
विशेष पूजन और कार्यक्रम
रामनवमी के अवसर पर विशेष हवन-पूजन, कीर्तन, और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु राम जन्मभूमि परिसर के अलावा सरयू तट पर भी दीपदान कर सकेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, PAC और विशेष सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और संवेदनशील इलाकों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं।





