- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- OBC आरक्षण को लेकर राम...
उत्तर प्रदेश
OBC आरक्षण को लेकर राम गोपाल यादव ने डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना
Shantanu Roy
27 Dec 2022 11:13 AM GMT

x
बड़ी खबर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद की लखनऊ बेंच ने OBC आरक्षण को रद्द कर दिया है। इसे लेकर सियासत तेज हो गई। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने ट्वीट कर हाईकोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भी तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा में उनकी स्थिति बंधुआ मजदूर जैसी है। प्रो. राम गोपाल यादव ने ट्वीट कर कहा है कि 'निकाय चुनावों में ओबीसी का आरक्षण खत्म करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण। उत्तर प्रदेश सरकार की साज़िश। तथ्य न्यायालय के समक्ष जानबूझकर प्रस्तुत नहीं किए। उत्तर प्रदेश की साठ फीसदी आबादी को आरक्षण से वंचित किया। ओबीसी मंत्रियों के मुँह पर ताले। मौर्य की स्थिति बंधुआ मजदूर जैसी'!
Next Story