उत्तर प्रदेश

रालोद ने मंडल प्रभारी किये नियुक्त किये

Admin Delhi 1
22 Jan 2023 4:46 PM IST
रालोद ने मंडल प्रभारी किये नियुक्त किये
x

लखनऊ: गन्ना मूल्य की घोषणा और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) द्वारा शुरू किये गये किसान संदेश अभियान के लिये शनिवार देर शाम सात मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह संधू ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर सहारनपुर, मुरादाबाद,मेरठ,बरेली,आगरा,लखनऊ और अलीगढ़ मंडल में किसान संदेश अभियान के लिये मंडल प्रभारी नियुक्त किये गये हैं जिनके नेतृत्व में किसानो से जुड़ी समस्यायों और मांग को उठाया जायेगा।

मुरादाबाद मंडल में चौधरी तेजपाल सिंह,सहारनपुर में तिरसपाल मलिक,मेरठ में पूर्व विधायक दिलनवाज खान, बरेली में चौधरी फहीमुद्दीन,अलीगढ़ में नीरज शर्मा,आगरा में रविन्द्र नरवार और लखनऊ में अफसर अली को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

किसान संदेश अभियान के तहत रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता जल्द गन्ना मूल्य घोषित करने और छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित करने समेत किसानो की अन्य समस्यायों पर आवाज बुलंद करेंगे और सरकार को चिट्ठी लिखेंगे।

Next Story