- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rajgarh: बंद कमरे में...

x
राजगढ़; शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के जूना मौहल्ले में रहने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते बंद कमरे में पंखे के कुंदे से रस्सी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात जूना ब्यावरा निवासी संजय(48) पुत्र रमेश गिरि ने बंद कमरे में पंखे के कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि व्यक्ति शराब पीने का आदी था। घटना के दौरान घर में वह अकेला था। व्यक्ति ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक पता नहीं लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु कर दी है।
Tagsराजगढ़बंद कमरेफंदेझूलायुवकमौतRajgarhclosed roomnooseswingyoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





